फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   डीएम ने दिए डीपीआरओ का वेतन रोकने के निर्देश

डीएम ने दिए डीपीआरओ का वेतन रोकने के निर्देश

Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने दिए डीपीआरओ का वेतन रोकने के निर्देश
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका ने जनता दरबार में 19 शिकायतों को सुना। डीएम ने गोदडी के निलंबित प्रधान का प्रभार ग्राम पंचायत की तीन सदस्यीय समिति को न सौंपने पर जिला पंचायतराज अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि प्रशासन की ओर से जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों को सभी को तत्काल पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में नैल के कुंदनलाल ने नैल-जलेडी मोटर मार्ग के एलाइनमेंट, सेमल्टा की उमा ने रानीचौरी-चामनी मोटर मार्ग का पुस्ता टूटने से मकान को खतरे की शिकायत की। मंदार के विजयपाल रावत ने राजीव गांधी पंचायत भवन निर्माण के लिए बीआरजीएफ से स्वीकृत धनराशि न मिलने, जोगियाणा के राजेश्वर दास ने प्रतिकर देने, ढुंगीधार की सरोजनी पांडेय ने सर्वे सीट के अनुसार पुनर्वास संबंधी भुगतान, बौराड़ी के गब्बर सिंह कठैत ने सीवर लाइन के ऊपर अतिक्रमण, थान के कुशला ने ऑलवेदर रोड के प्रतिकर का भुगतान, केमसारी के रईस अहमद ने टीनशेड कालोनी में आवास हेतु आवंटन पत्र की द्वितीय प्रति देने, कोटी रौल्या की ऊषा देवी ने अर्थिक सहायता की मांग की। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटगांई, लोनिवि के ईई कमल सिंह नेगी, चंबा के गौरव थपलियाल, ऊर्जा निगम के राकेश कुमार, सहायक निदेशक दुग्ध अभिनव नौटियाल, सेवायोजन अधिकारी विक्रम, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed