फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एटीएम और ओटीपी नंबर पूछ उड़ाए थे 25 हजार

एटीएम और ओटीपी नंबर पूछ उड़ाए थे 25 हजार

Mon, 26 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एटीएम और ओटीपी नंबर पूछ उड़ाए थे 25 हजार
नई टिहरी। पुलिस की साइबर शाखा ने बौराड़ी के एक बैंक खाते से धोखाधड़ी से उड़ाई गई 25 हजार की धनराशि 16 दिन में खातेधारक को लौटाने में सफलता पाई। फर्जीवाड़ा करने वाले ने खाताधारक से उसका एटीएम कार्ड और ओटीपी नंबर मांगा था। खाते से धनराशि कटने के बाद पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बौराड़ी निवासी अंकित गुप्ता ने 11 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मोबाइल नंबर पर किसी ने फोन कर बताया था कि उसके एटीएम की वैधता समाप्त हो रही है। एटीएम का नंबर और ओटीपी नंबर मांग कर एटीएम शुरू करने की बात कही थी, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही खाते से 25 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि पुलिस ने मामला साइबर सेल ढालवाला को जांच के लिए भेजा। साइबर सेल ने इसका पता कर जिस खाते में पैसा भेजा गया था, उसे ब्लॉक करने की सूचना भेजी। 26 फरवरी को खाताधारक ने बताया कि 25 हजार रुपये उसके खाते में वापस आ गई है। उन्होंने निरीक्षक साइबर सेल आरके सकलानी, एसआई आशीष कुमार और अजयवीर का आभार जताया। एसएसपी विमला गुंज्याल ने कहा कि आरोपी की लोकेशन झारखंड ट्रेस की गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम झारखंड भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed