{"_id":"5a7c84af4f1c1bd34b8b78ae","slug":"1518110085920-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के पीछे कूड़े का ढेर, 20 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के पीछे कूड़े का ढेर, 20 हजार का चालान
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला अस्पताल बौराड़ी के पीछे मिले कूड़े के ढेर पर 20 हजार का चालान किया। वहीं डीएम कार्यालय से विधि विहार और बसंत विहार में सफाई अभियान चलाया।
पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के पीछे भारी संख्या में प्लास्टिक बोतलें, सिरिंजी, इंजेक्शन, दवाई के रेपर मिले। इस पर बीस हजार का चालान कियागया। उन्होंने बताया कि डीएम सोनिका के निर्देशों पर सरकारी विभागों के अलावा होटलों, बारातघर, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है। टीम ने डीएम कार्यालय से मुख्य बाजार तक आने वाले पैदल रास्ते, विधि बिहार, बसंत विहार के विभिन्न इलाकों में सफाई अभियान चलाया। बताया कि हिंदी फिल्म की शूटिंग के चलते भी कई अन्य स्थानों पर पार्कों में सफाई अभियान चल रहा है। इस मौके पर मनोज राणा, शिव सिंह सजवाण आदि मौजूद थे। ब्यूरो