फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग का सीएम करेंगे शुभारंभ

बती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग का सीएम करेंगे शुभारंभ

Thu, 08 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग का सीएम करेंगे शुभारंभ
नई टिहरी। बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ शुक्रवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथों से किया जाएगा। फिल्म यूनिट के लोग यहां पहुंच चुके हैं, जबकि शाहिद कपूर और अन्य कलाकारों के देर शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। फिल्म यूनिट के सदस्यों ने कॉस्ट्यूम सेट और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने भी वीआईपी आगमन की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निर्देशक श्री नारायण सिंह की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चाल’ू की शूटिंग नई टिहरी, चंबा, बौराड़ी, कोटी कालोनी, ओपन शापिंग, कवर्ड शापिंग, कोर्ट कंपाउंड, कलक्ट्रेट आदि स्थानों पर होनी है। नौ मार्च तक फिल्म की शूटिंग नई टिहरी के आसपास होनी है। बाकायदा इसके लिए स्थानों का चयन कर सेट भी तैयार हो चुके हैं। नई टिहरी के पडियार हाउस में शुक्रवार अपराह्न 2.20 बजे सीएम त्रिवेंद्र रावत शूटिंग के मुहूर्त का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

यह फिल्म मूलत: बिजली चोरी के मुद्दे पर केंद्रित है। होटल बसंत पैलेस में कॉस्ट्यूम डिजायनरों ने ड्रेस आदि व्यवस्थाओं को देखा। वहां पर भारी संख्या में बॉक्स, सिलाई मशीन, अलमारियां और डेस्क बने हैं, जबकि पड़ियार हाउस में रंगाई-पुताई और साजो-सज्जा पूरी हो चुकी है। बौराड़ी बस अड्डे में मुंबई से आए विभिन्न ट्रांसपोर्टर की बसें खड़ी हैं, जिनमें जनरेटर, सीढ़ियां आदि रखे हुए हैं। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुर्साइं ने बताया कि पालिका ने भी पूरे शहर में साफ-सफाई पूरी कर दी है। एक माह तक जिले के विभिन्न हिस्सों में चलने वाले शूटिंग से नई टिहरी के पर्यटन उद्योग को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed