{"_id":"5a7c84a44f1c1b05738b64d4","slug":"15181100741927-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री से 27 मार्च को शुरू होगी गंगा जागरण यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री से 27 मार्च को शुरू होगी गंगा जागरण यात्रा
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए 27 मार्च से गंगोत्री से शुरू होने वाली गंगा जन जागरण यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
भागीरथीपुरम में आयोजित बैठक में समग्र गंगा यात्रा के केंद्रीय संयोजक डा. मोहन सिंह रावत गांववासी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य आम जनता को गंगा के प्रति जागरूक कर जन चेतना पैदा करना है। बताया कि 27 मार्च को गंगोत्री से जल कलश लेकर मुखवा में भव्य समारोह के साथ यात्रा शुरू होगी। 28 मार्च को उत्तरकाशी, 29 को चिन्यालीसौड़, 30 मार्च को नई टिहरी, 31 को देवप्रयाग, एक अप्रैल को ऋषिकेश और दो अप्रैल को हरिद्वार में यात्रा का समापन होगा। यात्रा के लिए टिहरी में राजेश डिंयूडी को संयोजक बनाया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, मेहरबान सिंह रावत, गोपाल रावत, थेल सिंह, जोत सिंह, शूरवीर सिंह, जीतराम भट्ट, सुनील भट्ट, अमित रतूडी, संजय कुमार, गंभीर रावत आदि मौजूद थे।