{"_id":"5a7c83ba4f1c1ba32a8b6648","slug":"151810983916-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश जारी होने से ठेकेदारों ने स्थगित किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश जारी होने से ठेकेदारों ने स्थगित किया आंदोलन
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। 43 दिन से चल रहा ठेकेदारों का क्रमिक अनशन और आंदोलन बड़ी निविदाओं को छोटा करने के शासनादेश जारी होते ही स्थगित हो गया। क्रमिक अनशन पर बैठे ठेकेदारों को जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर और संयोजक दिनेश रमोला ने जूस पिलाया। वहीं घनसाली में भी 56 दिन से चल रहा आंदोलन स्थगित हो गया है।
बृहस्पतिवार को लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष तोमर ने बताया कि सीएम त्रिवेंद्र रावत की पहल पर शासन ने रोड कटिंग के कार्य छोटे-छोटे भाग में कराने का जीओ जारी कर दिया है। संघर्ष समिति के संयोजक दिनेश रमोला ने कहा कि यह एक सामूहिकता की जीत है। क्रमिक अनशन पर बैठे पृथ्वीचंद रमोला, रमेश खरोला को जूस पिलाकर आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की गई। इस मौके पर प्रांतीय खंड के अध्यक्ष कुशाल सिंह नेगी, दिवाकर प्रसाद भट्ट, विनोद कुमार मंमगाई, हर्षपति सेमवाल, रोशन चौहान, जयेंद्र रावत, देवेंद्र चौहान, जयवीर पंवार, जीत सिंह धनाई, राय सिंह रावत, गोपाल चमोली, भरत सिंह रावत, विक्रम भंडारी, जसपाल नेगी, प्रताप पंवार, यशपाल नेगी, ध्यान सिंह रावत आदि मौजूद थे।