{"_id":"5a7b35e14f1c1b86268b8d6e","slug":"15180243753-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरताज का घर बन रहा श्रद्धा कपूर का फिल्मी आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरताज का घर बन रहा श्रद्धा कपूर का फिल्मी आशियाना
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म में सरताज अली का घर नायिका श्रद्धा कपूर का आशियाना होगा। बौराड़ी स्थित सरताज अली के मकान को सजाया-संवारा जा रहा है। मकान के रंग-रोगन और दो कमरों में नया फर्नीचर सजाने के साथ ही इंटीरियर डिजाइनिंग भी की जा रही है।
मशहूर फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के निर्देशक श्री नारायण सिंह की नई फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के लिए इन दिनों नई टिहरी में जगह-जगह सेट तैयार किए जा रहे हैं। बौराड़ी स्टेडियम के निकट सरताज अली के मकान को सजाया-संवारा जा रहा है। यहां फिल्म की नायिका श्रद्धा कपूर अपनी मां के साथ रहेंगी। सरताज के भाई मुशर्रफ अली ने बताया कि फिल्म से जुड़े लोगों ने नौ फरवरी तक संपूर्ण काम पूरा करने को कहा है। उन्होंने घर में रखा अपना पूरा समान अन्यत्र शिफ्ट कर लिया है। किचन में नए बर्तन और सामान जबकि ड्राइंग रूम और श्रद्धा के कमरे में बेड, आलमारी और जरूरी फर्नीचर की व्यवस्था फिल्म से जुड़े लोग खुद ही कर रहे हैं। फिल्म के नायक शाहिद कपूर का आशियाना होटल मधुबन को बनाया जा रहा है, जबकि उनके दोस्त की भूमिका निभा रहे कलाकार के लिए नई टिहरी स्थित जसवंत सिंह पडियार के आवासीय भवन का इस्तेमाल किया जाएगा। इन सभी सेटों पर जोर-शोर से कार्य चल रहा है। इन सेटों के आसपास पालिका की ओर से सफाई अभियान भी जोरों पर है।