फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   13 फरवरी को त्रयोदशी के साथ चतुर्दशी तिथि में मनेगा महाशिवरात्रि

13 फरवरी को त्रयोदशी के साथ चतुर्दशी तिथि में मनेगा महाशिवरात्रि

Sun, 04 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
13 फरवरी को त्रयोदशी के साथ चतुर्दशी तिथि में मनेगा महाशिवरात्रि
चंबा (टिहरी)। इस साल फाल्गुन माह की चतुर्दशी की तिथि 13 और 14 फरवरी को दो दिन आने से महाशिवरात्रि पर्व की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। मगर ज्योतिषियों का कहना है कि 13 फरवरी की रात्रि को त्रयोदशी के साथ चतुर्दशी आने से इसी दिन महाशिवरात्रि का व्रत-पूजन किया जाना शास्त्र सम्मत है। ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि मंगलवार को सिद्धि योग के दुर्लभ संयोग में आने से विशेष कल्याणकारी मानी जा रही है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल चतुर्दशी की तिथि 13 फरवरी को रात्रि 10.34 से शुरू होकर 14 फरवरी रात्रि 12.42 तक रहेगी। चतुर्दशी तिथि दो दिन होने से महाशिवरात्रि पर्व मनाए जाने को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि 13 फरवरी मंगलवार की रात्रि को त्रयोदशी और चतुर्दशी मिल रही हैं। ऐसे में निर्णय सिंधु, धर्म सिंधु और व्रतराज के अनुसार मंगलवार को ही त्रयोदशी और चतुर्दशी युक्त महाशिवरात्रि पर्व को मनाना शास्त्र सम्मत बताया गया है। वहीं मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व सिद्धि योग के दुर्लभ संयोग के साथ आने से और भी अधिक प्रभावकारी बताया जा रहा है। पुराणों में वर्णन है कि भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। भगवान शिव के विवाह में सिर्फ देव ही नहीं दानव, किन्नर, गंधर्व, भूत, पिशाच भी इस विवाह में शामिल हुए थे। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग को गंगाजल, दूध, घी, शहद और शक्कर के मिश्रण से शिवलिंग को स्नान करवाया जाता है। फिर चंदन लगाकर फल-फूल, बेलपत्र, धतूरा, बेर इत्यादि अर्पित किए जाते हैं।
विज्ञापन


निर्णय सिंधु, धर्म सिंधु के अनुसार 13 फरवरी को त्रयोदशी और चतुर्दशी युक्त महाशिवरात्रि को ग्राहय बताया गया है। ऐसे में मंगलवार को ही व्रत और पूजन किया जाना सर्वोत्तम है। इस दिन भगवान शिव की गई आराधना कई गुना अधिक फल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंडित उदय शंकर भट्ट, पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड विद्वत सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed