{"_id":"5a75e8874f1c1bca798b7870","slug":"15176768887-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों ने सेवा बहाली की मांग को पीईएस में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों ने सेवा बहाली की मांग को पीईएस में की तालाबंदी
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पीईएस इंजीनियरिंग प्राइवेट लि. कंपनी की ओर से 10 श्रमिकों की सेवा समाप्त करने पर श्रमिकों ने बेमियादी धरना शुरू करते हुए कंपनी के कार्यालय में तालाबंदी कर दी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी श्रमिकों की सेवा बहाली की मांग करते हुए आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने जल्द सेवा बहाली न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
हटाए गए कर्मियों ने कोटी कालोनी स्थित पीईएस इंजीनियरिंग के कार्यालय में तालाबंदी करते हुए बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के पावर हाउस में श्रमिकों ने पीईएस कंपनी के साथ कई वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी ने बिना किसी कारण के ही कुंवर सिंह, राकेश सरियाल, भगवान सिंह, राकेश थपलियाल, राकेश डंगवाल, बालकृष्ण, बलवीर सिंह, मान सिंह, अरविंद पंवार, सतीश कुमार को 20 जनवरी को सेवा से हटा दिया। बताया कि पूर्व कंपनी को सेवा बहाली हेतु दस दिन का समय दिया गया था, बावजूद अभी तक कंपनी ने श्रमिकों को सेवा में लेने का ठोस निर्णय नहीं लिया है। समर्थन में एबीवीपी के परमजीत राणा, अमित रतूड़ी, अमित धनोला, संदीप भट्ट, अनुज उनियाल, विकास चमोली, अंकित पंवार, पर्वत कुमाईं, दीपक ममगाईं आदि ने धरना देते हुए जल्द श्रमिकों की बहाली न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।