{"_id":"5a75e86c4f1c1b387b8b4600","slug":"151767686017-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांग तल्ला के लोगों पर भारी पड़ रही लोनिवि की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांग तल्ला के लोगों पर भारी पड़ रही लोनिवि की लापरवाही
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। लोनिवि की लापरवाही डांग तल्ला के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। सुल्याधार-वाल्खाखाल मोटर मार्ग चौड़ीकरण का मलबा लोनिवि ग्रामीणों के खेतों के ऊपर डंप करवा रहा है। लोगों ने सड़क का मलबा गांव की सीमा से दूर डंप करने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इन दिनों थौलधार ब्लॉक के सुल्याधार-वाल्खाखाल मोटर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। सड़क कटिंग के दौरान निकल रहे मलबे को विभाग गांव से दूर डालने के बजाए ग्रामीणों के खेतों के ऊपर ही डंप किया जा रहा है। डंपिंग जोन के नीचे खेतीबाड़ी करने वाले ग्रामीणों को बरसात में मलबा नीचे आने का भय सता रहा है। इसी मोटर मार्ग पर कई स्थानों में पुराने डंपिंग जोन की सुरक्षा दीवाल भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई है। स्थानीय निवासी मुरलीधर बडोनी, मनोहर लाल, महानंद बडोनी ने मलबे को सुरक्षित स्थान पर डंप किए जाने की मांग की है।
डंपिंग जोन में सुरक्षा दीवार और वायर क्रेट लगाए जाएंगे। सुरक्षा दीवार बनने के बाद डंप मलबे से नुकसान नहीं होगा। इसी मार्ग पर पुराने डंपिंग जोन की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों की भी जल्द ही मरम्मत की जाएगी
विज्ञापन
-अशोक नौटियाल, एई, लोनिवि चंबा