{"_id":"5a7498d84f1c1bcb268b7bbc","slug":"151759095211-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के आवेदन जल्द निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के आवेदन जल्द निपटाएं
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा करते हुए डीएम सोनिका ने कहा कि योजना के तहत जो भी आवेदन पत्र स्वीकृति के लिए लंबित है, बैंकर्स उन पर जल्द कार्रवाई कर 16 तक उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
शुक्रवार को जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें डीएम ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि घनसाली में 10 लाख रुपये की लागत से संचालित किए जाने वाले कॉमन फैसिलिटी सेंटर के लिए एसडीएम घनसाली के साथ 10 फरवरी तक स्थान चयनित कर आख्या प्रस्तुत करें। ढालवाला में स्थित हिल्ट्रॉन की भूमि को उद्यमों की स्थापना के लिए उपयोग में लाने के लिए कार्रवाई करें। डीएम ने थौलधार ब्लॉक के सरोट में लघु उद्योगों की स्थापना हेतु चयनित भूमि पर प्लाटिंग कर इच्छुक लघु उद्यमियों को आवंटन करने के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण और उद्योग विभाग को दिव्यांग और सामान्य श्रेणी के लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर प्रशिक्षण देने को कहा गया। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, लीड बैंक अधिकारी देवेंद्र गोस्वामी, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया आदि मौजूद थे।