फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चंबा (टिहरी)। तीन दशक से चंबा-मख्लवाणु-भेदुड़ी मोटर मार्ग की बाट जोह रहे ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटने लगा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर उनियाल गांव में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विकासखंड चंबा के ग्राम पंचायत पुरसोल गांव के नजदीक ग्राम भेदुड़ी, उनियाल गांव, मख्लवाणु गांव के ग्रामीण पिछले तीन दशक से गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग करते आ रहे हैं। गांव तक सड़क न होने से ग्रामीणों को तीन-चार किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। खासतौर पर बीमारी के समय गर्भवती महिला और बुजुर्गों को सड़क तक पहुंचाना चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों के लंबे समय से आंदोलन करने के बाद कुछ माह पूर्व लोनिवि चंबा ने सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजा था, मगर मामला अभी तक ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। ऐसे में शुक्रवार को गुस्साए ग्रामीणों ने उनियाल गांव में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रधान लीला देवी ने कहा कि लंबे समय से गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग को अनसुना किया जा रहा है। गांव तक सड़क सुविधा नहीं होने से युवा पीढ़ी गांव में रहने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों के पलायन करने से खेत-खलिहान बंजर हो गए हैं। निर्णय लिया गया कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों को आंदोलन तेज करने को मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष कै. भगवान सिंह कुंवर, सोनिया गुसाईं, सोनी राणा, विजयलक्ष्मी, प्यारी देवी, ऊषा देवी, सावित्री देवी, दीवान सिंह कुंवर, जयपाल राणा और शीशपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed