फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   अधर में लटका बीएड मैनेजमेंट कोटे के छात्रों का भविष्य

अधर में लटका बीएड मैनेजमेंट कोटे के छात्रों का भविष्य

Wed, 31 Jan 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अधर में लटका बीएड मैनेजमेंट कोटे के छात्रों का भविष्य
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 28 बीएड कॉलेजों में सत्र 2016-18 में मैनेजमेंट कोटे में प्रवेश लेने वाले 14 सौ छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। शासनस्तर पर गठित शुल्क नियामक समिति ने सेल्फ फाइनेंस बीएड कॉलेज एसोसिएशन का पंजीकरण न होने पर मैनेजमेंट कोटे की सीटों की परीक्षा के संबंध में विवि को दिशा-निर्देश देने से इनकार कर दिया है। दुविधा की स्थिति को देखते हुए विवि प्रशासन ने तीन फरवरी से होने वाली बीएड स्टेट कोटा प्रथम वर्ष की परीक्षा भी अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 28 बीएड कॉलेजों ने सत्र 2016-18 में मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर खुद ही प्रवेश परीक्षा आयोजित कर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया था। मैनेजमेंट कोटे में कम मेरिट वाले छात्र-छात्राओं से अधिक शुल्क लेकर प्रवेश देने का मामला भी प्रकाश में आया था। तब मामला शासन स्तर पर भी पहुंचा था, लेकिन मामले में अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया। विवि प्रशासन ने तीन फरवरी से स्टेट कोटा प्रथम वर्ष की परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया, लेकिन मैनेजमेंट कोटा का परीक्षा कार्यक्रम आयोजित न करने पर सेल्फ फाइनेंश बीएड कॉलेज एसोसिएशन शासनस्तर पर गठित शुल्क नियामक समिति में जा पहुंचा। कुलसचिव दिनेश चंद्रा का कहना है कि स्टेट कोटे की तीन फरवरी से होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित करने के लिए विवि ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। मैनेजमेंट कोटे की परीक्षा आयोजित करने के लिए शासन से दिशा-निर्देश मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed