{"_id":"5a68b7874f1c1b4d588b47be","slug":"15168123631-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑलवेदर और रेलवे लाइन निर्माण से प्रदेश में खुलेगी विकास की नई राह:सुबोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑलवेदर और रेलवे लाइन निर्माण से प्रदेश में खुलेगी विकास की नई राह:सुबोध
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ऑल वेदर रोड परियोजना और रेलवे लाइन का निर्माण उत्तराखंड में विकास की नई राह खोलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और विकास परख योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।
कृषि मंत्री उनियाल इंटर कॉलेज दुआधार में 52 लाख 70 हजार की लागत से नवनिर्मित कक्ष-कक्षों के लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। ऑल वेदर रोड और रेलवे लाइन का निर्माण शुरू हो चुका है। कहा प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड में एक पंचायत को सामूहिक खेती, पशुपालन, मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए चयनित करने का कार्य अंतिम चरण में है। इसके लिए उस ग्राम पंचायत को एक करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार की ओर से दी जाएगी। बताया कि विकासखंड नरेंद्रनगर में दिउली खर्की को चयनित किया गया है। इससे गांव में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन भी रुकेगा। रासायनिक खादों के प्रयोग से उत्पादित अनाजों से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए सरकार आर्गेनिक खेती करने पर जोर दे रही है। उन्होंने इंटर कॉलेज को कुल 10 लाख की धनराशि विधायक निधि से देने की घोषणा की।
इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़, डीईओ माध्यमिक एसपी सेमवाल, बीईओ ओम प्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य चतुर लाल सुमन, रामगोपाल गंगवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत, शूरवीर सिंह नेगी, प्रधान प्रेमा रावत, राजू भारती, महेश कुमार, रमेश असवाल, नीमा देवी, पूरन सिंह मनवाल, राममोहन नौटियाल, सुरेंद्र पुंडीर उपस्थित थे।