{"_id":"5a6225d84f1c1b74268b542d","slug":"151638184613-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करवाएं विभाग: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करवाएं विभाग: सांसद
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक लेते हुए टिहरी सांसद महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने अधिकारियों कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से जुड़े विभाग विधायक, अन्य जन प्रतिनिधियों और डीएम से भी स्थलीय निरीक्षण करवाएं। सांसद ने पेंशन में आधार कार्ड संबंधी दिक्कतों को देखते हुए समाज कल्याण विभाग को ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में सांसद ने कहा कि सड़क से वंचित गांवों के लिए विभिन्न स्तर पर लंबित डीपीआर को जल्द निपटाएं। पीएमजीएसवाई के ईई राजेश कुमार ने बताया कि 29 प्रकरण लंबित चल रहे हैं, मार्च तक उनका निस्तारण किया जाएगा। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने पूछा कि दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त पीएमजीएसवाई सड़कों की मरम्मत आपदा मद से की जा सकती है, तो इस पर डीएम ने बताया कि कहा कि इसका प्राविधान नहीं है। इस पर विधायक ने विधानसभा प्रश्र लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने चाह-गडोलिया-कांडीखाल मार्ग पर डंपिंग जोन न होने का मामला उठाया। घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि पीएमजीएसवाई कार्य गुणवत्ता ठीक नहीं है। समाज कल्याण विभाग ने बताया कि 66013 के सापेक्ष 58570 प्रकरण आधार सीडिंग हो गए हैं। गौरा देवी कन्याधन के 1211, किसान पेंशन के 2327, परित्याक्ता के 154 लोगों को भुगतान हो गया है। डीएम सोनिका ने बताया कि 29 दिव्यांगों को बेकरी का प्रशिक्षण दिया गया है। उनके लिए टीचडीसी से इकाई स्थापित कराई जाएगी। बैठक में लोनिवि और विकास विभाग सहित कई विभागों के कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, रागिनी भट्ट, सीएमओ डा. आरती ढौंडियाल, डीडीओ भरतचंद्र भट्ट, ईई लोनिवि केएस नेगी, जगमोहन चौहान, आरिफ खान, सतीश नौटिायल, शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।