{"_id":"5a5e322b4f1c1b8d268b4c30","slug":"151612285119-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसपायर अवार्ड में टिहरी के छात्रों का रहा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसपायर अवार्ड में टिहरी के छात्रों का रहा जलवा
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल पर आयोजित इंस्पायर अवार्ड के लिए टिहरी जिले के 315 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। चयनित प्रत्येक छात्र-छात्रा को केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल पर हर वर्ष इंस्पायर अवार्ड का आयोजन किया जाता है। आठवीं कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में मॉडल तैयार करने और विज्ञान से संबंधित उपकरणों की जानकारी का ऑनलाइन विवरण भेजना होता है। इस वर्ष जिले के 908 छात्र-छात्राओं ने इंस्पायर अवार्ड के लिए अपने प्रस्ताव भेजे थे, जिसमें से टिहरी जिले से 315 विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है। पूरे प्रदेश से 1456 छात्र-छात्राओं का चयन इंस्पायर पुरस्कार के लिए हुआ है। मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को इसके लिए बधाई दी। बताया कि अब इन छात्र-छात्राओं के मॉडलों की प्रदर्शनी जिला स्तर पर लगेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से 10 प्रतिशत बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर के लिए चयनित छात्रों को पुन: केंद्र सरकार की ओर से 50 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।