{"_id":"5a5e32244f1c1b90268b4b65","slug":"151612284613-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलजुलकर किया जाएगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलजुलकर किया जाएगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़ व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सजवाण, उपाध्यक्ष राकेश सजवाण, सचिव सुनील भट्ट, कोषाध्यक्ष नंद किशोर नौटियाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। व्यापारियों की मांग पर विधायक पंवार ने थत्यूड़ बाजार में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे और व्यापार सभा भवन निर्माण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य आशुतोष कोठारी ने शौचालय बनाने की बात कही। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख भोला सिंह परमार, पूर्व प्रमुख गीता रावत, जिला पंचायत सदस्य जमुना नौटियाल, भाजपा मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, राम प्रकाश भट्ट, विजेंद्र पुंडीर, कृपाल सिंह रावत, महावीर सजवाण और वीरेंद्र चंदेल आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो