{"_id":"5a5ce0c14f1c1ba0268b4976","slug":"151603647318-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की लागत से शुरू हुआ सहासिक एकेडमी का सुरक्षा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ की लागत से शुरू हुआ सहासिक एकेडमी का सुरक्षा कार्य
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। कोटीकालोनी में 13 करोड़ 62 लाख से निर्मित राजीव गांधी साहसिक खेल एकेडमी के नीचे बांध की झील से हो रहे भू-धंसाव को रोकने का प्रयास आखिरकार शुरू हो गया है। यूपी निर्माण निगम पर्यटन विभाग के वित्तीय सहयोग से करीब चार सौ मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का काम शुरू कर दिया गया है।
झील के जलस्तर में उतार चढ़ाव के कारण आसपास के क्षेत्रों में भू-धसांव हो रहा था, जिसकी चपेट में साहसिक खेल एकेडमी भी आ रही थी। कोटीकालोनी में झील से 100 मीटर की दूरी पर बनी एकेडमी निर्माण के तीन साल बाद भी भले ही प्रशिक्षण गतिविधियां शुरू नहीं हुई हो पाईं, लेकिन भू-धसाव के चलते एकेडमी को खतरा बना था जो बढ़ता जा रहा था। इसके बाद भी पर्यटन विभाग से लेकर प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं थी। अमर उजाला ने 13 अक्तूबर 2014 के अंक में साहसिक खेल एकेडमी पर खतरा शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए पर्यटन विभाग ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम से एकेडमी की सुरक्षा के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा था। आखिरकार सरकार ने स्वीकृति दे दी। वर्तमान में डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण निगम कोटी में एकेडमी की तरफ आरसीसी की चार सौ मीटर सुरक्षा दीवार का काम कर रहा है। साथ ही तीन व्यूह प्वाइंट और वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण भी किया जा रहा है। व्यूह प्वाइंट बनने से आने वाले पर्यटक झील को करीब से निहार सकेंगे। सुरक्षा दीवार, पार्किंग और व्यूह प्वाइंट के निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन
कोट
सुरक्षा दीवार, व्यूह प्वाइंट, पार्किंग निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है। निर्माण कार्य पर करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। दीवार बनने से एकेडमी से लेकर अन्य पर्यटकों को सुरक्षा मिलेगी। - अतुल मलासी, सहायक अभियंता यूपी निर्माण निगम।
विज्ञापन