{"_id":"5a5ce0bd4f1c1b80268b4924","slug":"15160364703-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और जीप की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और जीप की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग-बड़कोट हाइवे पर सिलेसु के समीप एक बस और जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगा था जिससे जीप खाई में गिरने से बच गई और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
सोमवार को एक जीप नैनबाग से विकासनगर जा रही थी। वहीं एक बस विकासनगर से बड़कोट जा रही थी। अपराह्न एक बजे बस और जीप की सिलेसु के समीप आमने-सामने भिंड़त हो गई। जीप में सवार सात लोग सवार थे, जिसमें दो बालिकाओं को मामूली चोर्टें आइं। गनीमत रही कि सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर लगा था जिससे जीप खाई में जाने से बच गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा कि जीप तेज रफ्तार में थी। बस में 15 यात्री सवार थे, लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई। हादसे के बाद जीप सड़क पर फंस गई और सड़क के दोनों और 40 मिनट तक जाम लग गया। सवारियों ने मिलकर जीप को सड़क किनारे खिसकाया तब जाम खुल पाया। बस और जीप की टक्कर से बस के टायर भी जाम हो गए। बस की सवारियों को दूसरी बस से जाना पड़ा।