फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ठाल गांव को सड़क निर्माण की मिली सौगात

ठाल गांव को सड़क निर्माण की मिली सौगात

Sun, 14 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
ठाल गांव को सड़क निर्माण की मिली सौगात
नैनबाग (टिहरी)। लंबे इंतजार के बाद ग्राम ठाल के लोगों को सड़क की सौगात मिल गई है। सड़क निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिलने का शासनादेश जारी होते ही गांव के लोग खुशी से झूम उठे। 2.150 किमी सड़क निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने एक करोड़ 26 लाख 55 हजार की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। सड़क निर्माण से गांव के 25 परिवारों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लाक के अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग से तकरीबन दो किमी दूरी पर स्थित ठाल के लोग सड़क सुविधा से वंचित थे। उन्हें सड़क से गांव तक ढाई किमी की खड़ी चढ़ाई पैदल पार करनी पड़ती थी और बीमारों को कंडियों के सहारे पैदल पगडंडियों से मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता था। काश्तकारों को पीठ पर या खच्चरों के माध्यम से फसलों को अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग तक पहुंचाना पड़ता था। वर्ष 2015 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने गरखेत में आयोजित कार्यक्रम में द्वारगढ़ से ठाल तक सड़क निर्माण की घोषणा की थी, जिसकी वित्तीय स्वीकृति शासन में लंबित थी। संयुक्त सचिव एसएस टोलिया की ओर से 12 जनवरी को ठाल गांव तक सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया गया है। ग्राम प्रधान सीमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश पंवार, अर्जुन सिंह, सियाराम सिंह, सूरत सिंह, सरदार सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह ने कहा कि सड़क की सौगात मिलने पर पूर्व सीएम हरीश रावत और वर्तमान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed