{"_id":"5a5b8e334f1c1b8d268b45e6","slug":"15159498023-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर अब बीएड कॉलेज नहीं दे सकते है प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर अब बीएड कॉलेज नहीं दे सकते है प्रवेश
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध बीएड कॉलेज अब मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर भी छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं दे सकते हैं। मैनेजमेंट कोटे से बीएड करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को पहले प्रवेश परीक्षा देनी होगी। विवि ने प्रवेश परीक्षा के लिए 11 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 जनवरी सोमवार से 30 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। मैनेजमेंट कोटे में प्रवेश लेने के लिए शासन ने प्रति वर्ष 55 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया है।
स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश को लेकर अक्सर विवि और शासन को शिकायतें मिलती रही हैं। कई बाद निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लेने तो कई बाद विवि की ओर से निर्धारित कट ऑफ मेरिट से कम अंक वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश दे दिया जाता है। मैनेजमेंट कोटे में अब तक बीएड कॉलेज एसोसिएशन को प्रवेश देने का अधिकार था, लेकिन अब शासन ने मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश देने का अधिकार विवि को सौंप दिया है।
छह नवंबर को शासन की ओर से इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि बीएड सत्र 2017-19 के लिए विवि ही मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश कराएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए विवि ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो फरवरी है और प्रवेश परीक्षा 11 फरवरी को होगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के स्नातक में 50 फीसदी अंक और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी के 45 फीसदी अंक होने जरूरी हैं।