फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पंपिंग योजना पुनर्गठन की मांग को लेकर एई का किया घेराव

पंपिंग योजना पुनर्गठन की मांग को लेकर एई का किया घेराव

Thu, 04 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पंपिंग योजना पुनर्गठन की मांग को लेकर एई का किया घेराव
चंबा (टिहरी)। चंबा पंपिंग पेयजल योजना का पुनर्गठन करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को जल निगम के एई पीके कंसल का घेराव किया। कहा पंपिंग योजना का पुनर्गठन न होने से नगर क्षेत्र में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल निगम से शीघ्र पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करने की मांग की गई। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्थानीय लोग नारेबाजी करते हुए जल निगम के कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। चंबा पंपिंग पेयजल योजना का पुनर्गठन न करने पर जल निगम एई पीके कंसल का घेराव कर रोष जताया। समस्या के संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण को कई दशक गुजर चुके हैं। पेयजल योजना निर्माण के समय नगर की आबादी तीन हजार के लगभग थी। मगर अब यही आबादी बढ़कर 25 हजार पहुंच गई है, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने शीघ्र योजना का पुनर्गठन न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। घेराव करने वालों में शक्ति जोशी, गणेश कोठारी, विपिन मखलोगा, आशीष भंडारी, प्रशांत उनियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed