फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भूमि प्रतिकर के लिए पीएमजीएसवाई के चक्कर काट रहे काश्तकार

भूमि प्रतिकर के लिए पीएमजीएसवाई के चक्कर काट रहे काश्तकार

Thu, 04 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
भूमि प्रतिकर के लिए पीएमजीएसवाई के चक्कर काट रहे काश्तकार
नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक में देवल-भेलुंता सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के प्रतिकर भुगतान में भारी अनियमितता का आरोप लगाया गया है। कई काश्तकारों का कहना है कि पीएमजीएसवाई ने मिलीभगत से मनमर्जी का मुआवजा बांटा है, जबकि इन सात सालों में अभी तक कई लोगों को भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रतापनगर ब्लॉक में देवल-भेलुंता मोटर मार्ग का निर्माण वर्ष 2010 में शुरू किया गया था। अब सड़क का द्वितीय फेज (डामरीकरण) का कार्य भी अंतिम चरण में है, लेकिन अभी तक सड़क बनाने के लिए काटी गई भूमि का कई भूस्वामियों को प्रतिकर भुगतान नहीं किया गया है। काश्तकार भूदेव कुड़ियाल ने बताया कि विभाग ने मुआवजा वितरण में भारी अनियमितता बरती है। पुल के एक तरफ जहां 15 हजार प्रतिनाली का भुगतान किया गया है, वहीं दूसरी तरफ 65 हजार रुपये प्रतिनाली का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने जल्द मुआवजा नहीं देने पर लोनिवि दफ्तर में धरने पर बैठने की चेतावनी दी। गांव की सरिता कुड़ियाल ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए उनके कई खेत काटे गए हैं, लेकिन भूस्वामियों को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। अभी तक मुआवजा भी नहीं दिया गया है, जिससे काश्तकारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट
भूमि प्रतिकर का भुगतान सर्किल रेट के आधार पर किया गया है। अधिकतर लोगों ने भुगतान ले लिया है, जिन्होंने भुगतान नहीं लिया है। वह कार्यालय में आकर उस समय के सर्किल रेट के अनुरूप भुगतान ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार सिंह, ईई पीएमजीएसवाई नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed