फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कोटीकालोनी में सरकार विकसित होगा हाट बाजार

कोटीकालोनी में सरकार विकसित होगा हाट बाजार

Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
कोटीकालोनी में सरकार विकसित होगा हाट बाजार
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के किनारे स्थित कोटीकालोनी में आने वाले दिनों में पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण स्थल बन सकते हैं। सरकार ने नए साल में स्थानीय उत्पादकों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित करने को 100 दुकानें, पर्यटकों के लिए 40 फोल्डिंग हट्स, झील में सी प्लेन उतारने, हेलीपैड़ और निर्मित राजीव गांधी साहसिक खेल एकेडमी में ट्रेनिंग कोर्स शुरू करवाने की योजना तैयार कर दी है। यदि सरकार की योजना धरातल पर उतरी, तो आने वाले दिनों में कोटी राज्य के बेहतरीन पर्यटन स्थान विकसित हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में बनी टिहरी बांध की झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पूर्ववर्ती सरकार ने कोटी में ढांचागत विकास किया है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं जुटाई गई। इसके लिए राज्य ने कार्य योजना बनाकर केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी है। सरकार हाट बाजार विकसित करने को 100 दुकानें बना रही है। साथ ही झील के जलस्तर में उतार चढ़ाव से प्रभावित न होने वाले 40 फोल्डिंग हट्स, हेलीपैड, गुजरात की तर्ज पर झील में सी-प्लेन, आसपास की सड़कों को एनएच से जोड़ने, झील के आसपास खाली पड़ी भूमि को चिह्नित कर उसमें छोटे-छोटे पर्यटन प्वाइंट समेत पूर्व में निर्मित राजीव गांधी साहसिक एकेडमी, ईको, लॉग हट्स, फ्लोटिंग मरीना एवं एडवेंचर सेंटर के संचालन भी जल्द करवाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


कोट
सरकार ने हाट बाजार को सौ दुकानों का निर्माण, 40 फोल्डिंग हट्स, सी-प्लेन उतारने, एकेडमी समेत अन्य योजनाओं का संचालन और झील में गंगा आरती शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने कार्य योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धन सिंह नेगी, विधायक टिहरी विधानसभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed