फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ऊर्जा जरूरतों के लिए हाइड्रो प्रोजेक्टों का निर्माण जरूरी: सिंह

ऊर्जा जरूरतों के लिए हाइड्रो प्रोजेक्टों का निर्माण जरूरी: सिंह

Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा जरूरतों के लिए हाइड्रो प्रोजेक्टों का निर्माण जरूरी: सिंह
नई टिहरी। एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने टिहरी बांध का निरीक्षण कर पुनर्वास और विद्युत उत्पादन के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने बांध निर्माण की सराहना करते हुए ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि वर्तमान में ऊर्जा, सिंचाई और पेयजल की दिक्कतों को दूर करने को हाइड्रो पावर प्रोजेक्टों का निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन

नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन के सीएमडी गुरदीप सिंह ने दो दिवसीय दौरे में टिहरी बांध परियोजना के भूमिगत पावर हाउस, टिहरी झील आदि का भ्रमण किया। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक (टीसी) एसआर मिश्रा ने टिहरी डैम की विशेषताओं से अवगत कराया। एडी एसआर मिश्रा, महाप्रबंधक (स्टेज प्रथम) मुहरमणि, महाप्रबंधक पीएसपी केपी सिंह ने बांध परियोजना निर्माण, विद्युत उत्पादन, पीएसपी के कार्यों की प्रगति एवं पुनर्वास संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में हाइड्रो पावर के क्षेत्र में विद्युत उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। हाइड्रो पावरों के निर्माण से ऊर्जा जरूरतों से लेकर पेयजल और सिंचाई की समस्याएं भी दूर हो सकती है। इस मौके पर एनटीपीसी के रीजनल अधिशासी निदेशक केके सिंह, टीएचडीसी के अपर महाप्रबंधक नियोजन (प्रभारी) श्री यूके ठाकुर, अपर महाप्रबंधक बांध अतुल कपूर, उप महाप्रबंधक पावर हाउस अरविंद गर्ग, वरिष्ठ प्रबंधक संजय ममगाईं, उप प्रबंधक नियोजन चमन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed