{"_id":"5a4676494f1c1bee6a8b68f6","slug":"15145674032-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सौ करोड़ से बदलेगी उद्यानीकरण की दशा:त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सौ करोड़ से बदलेगी उद्यानीकरण की दशा:त्रिवेंद्र
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
घनसाली/थत्यूड़ (टिहरी)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को घनसाली में 13 करोड़ 78 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत 3699 किसानों को कृषि ऋण के चेक बांटे। इसके अलावा, उन्होंने घनसाली और थत्यूड़ क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं।
शुक्रवार को टिहरी जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम रावत ने भिलंगना ब्लॉक मुख्यालय घनसाली और जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में आयोजित सभाओं में कहा कि केंद्र ने उद्यानों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये दिए हैं, जिससे जल्द ही प्रदेश के उद्यानों को विकसित किया जाएगा। कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना से 27 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार 25 लाख रुपये तक के टेंडर बिना ई-टेंडरिंग से कराएगी।
सीएम ने कहा कि भाजपा की नौ माह की सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एनएच-74 पर हुए 500 करोड़ के घोटाले में संलिप्त 12 अधिकारी-कर्मचारियों को जेल भेजा है। खाद्यान्न घोटाले में स्कूटर से खाद्यान्न की ढुलाई दिखाने की जांच की जा रही है, जिसका जल्द खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। वह नगर पंचायतों और नगर निगमों के विस्तार का विरोध कर विकास कार्यों में अवरोध पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने चकबंदी के लिए किया प्रेरित
घनसाली/थत्यूड़ (टिहरी)। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पलायन रोकने के लिए प्रदेश सरकार खेती को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। उन्होंने किसानों को चकबंदी के लिए प्रेरित किया। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस योजनाएं बना रही है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक होगी। क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह ने सीएम के समक्ष घनसाली में इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि एवं वानिकी विवि की शाखा खोलने सहित कई मांगें रखी। थत्यूड़ में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने अगलाड़ नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की।
3699 किसानों को बांटे कृषि ऋण के चेक
घनसाली/थत्यूड़। किसान मेले में सीएम ने भिलंगना, कीर्तिनगर, जखोली और प्रतापनगर के 2632 और थत्यूड़ में 1067 किसानों को एक-एक लाख रुपये के कृ षि ऋण केचेक वितरित किए गए। मेले में किसानों को 21 पावर विंडर, दो पावर थ्रेसर और एक जल पंप वितरित किया गया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि कृषि ऋण से अभी तक एक लाख किसानों को फायदा पहुंचाया गया है।
इनकी रही मौजूदगी
घनसाली की सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, रजनीकांत सुरीरा, उमेशचरण गुसाईं, बेबी असवाल, अनुसूया नौटियाल, अव्वल सिंह बिष्ट, रामकुमार कठैत, आनंद सिंह, चंद्रकिशोर मैठाणी, केदार बत्र्वाल, कमलेश्वर कंसवाल, नत्थी सिंह, बिजेंद्र गुसाईं, प्रमोद, कुशहाल सिंह, मीना नेगी, ममता नौटियाल, सरस्वती मैठाणी, कृष्णा गैरोला, अवतार सिंह चौधरी आदि मौजूद थे। उधर, थत्यूड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, पूर्व विधायक महावीर रांगड़, प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, भोला सिंह परमार, गीता रावत, वीरेंद्र राणा, पृथ्वी सिंह रावत, हीरामणी गौड़, निहाल सिंह रावत, वीरेंद्र चंदेल, पंकज नेगी, रेनू भारद्वाज आदि मौजूद थे।
सीएम की घोषणाएं
1- घनसाली मुख्य बाजार में बस अडडा निर्माण
2-झनेत-अरदिंगी, घुमेटीधार-अंदरिया के पुल निर्माण,
3-घुमेटीधार मे लघु खेल मैदान
4- घनसाली में बनेगा कोल्ड स्टोर
5- जीआईसी मतकुंडी, केमरा केमर, नौलबासर का भवन निर्माण
6- तिलवाड़ा- सुमार्थ सड़क निर्माण,
7- नागेश्वरसौड़,बूढ़ाकेदार, धमातौली, कोटगी में सहकारी बैक शाखा
8-डांडासारी -जखन्याली-ढाबसौड़ सड़क निर्माण
9- बिनकखाल-भिगुन मोटर मार्ग का डामरीकरण
10- तिलवाड़ा-कोटीजाख सड़क निर्माण
11- घुत्तू बाजार के पास सुरक्षा दिवार निर्माण
12- भौण मोटर मार्ग का नव निर्माण
इन मोटर मार्गों का किया शिलान्यास
1- मतकुंडी-पंगरियाणा मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 239.7 लाख।
2- लंबगांव-घनसाली-तिलवाड़ा मार्ग पर स्टील पुल लागत 173.47 लाख
3- मूलगढ़-ठेला-थार्ती मोटर मार्ग डामरीकरण 251 लाख
4- विनयखाल-भिगुन-तिनगढ़ सड़क निर्माण 398 लाख
इनका किया लोकार्पण-
1- 117.14 लाख से बने लंबगांव-घनसाली-तिलवाणा मार्ग पर गिरी गांव में नव निर्मित पुल
2- 168 लाख से किए गए अयांरकाखाल मोटरमार्ग का डामरीकरण सड़क
थत्यूड़ में सीएम ने की ये घोषणाएं-
1- थत्यूड़ में खोलेंगे कोल्ड स्टोर
2- थत्यूड़-कैंपटी मोटर मार्ग का अवशेष निर्माण
3- कैंपटी-चडोगी सड़क निर्माण का सुधारीकरण
4- देवलसारी में धनोल्टी की तर्ज पर बनाएंगे ईको पार्क
5- जीआईसी थत्यूड़ का भवन निर्माण
ठेकेदार संघ ने जताया विरोध
ई-टेंडरिंग से बड़ी निविदाओं को छोटी करने की मांग को लेकर आंदोलनरत ठेकेदार संघ का एक शिष्टमंडल सीएम से मिला, लेकिन मांग पर कोई ठोस जवाब नहीं दिए जाने पर ठेकेदार संघ ने सीएम के सामने ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। बावजूद वह नारेबाजी करते रहे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के साथ मिली हुई है। पहाड़ के छोटे ठेकेदारों को बेरोजगार करने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार की इस जनविरोधी नीति के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश रामेला, रविंद्र बिष्ट, लोकेंद्र रावत, शीशम सिंह, मोहनलाल सेमवाल और रघु सिंह शामिल थे।
पार्टी में नहीं मिल रहा महिलाओं का सम्मान
घनसाली/थत्यूड़। भाजपा महिला मोर्चा की भिलंगना मंडल अध्यक्ष ममता नौटियाल, बालगंगा मंडल अध्यक्ष मीना नेगी,सरस्वती मैठाणी और विनयलक्ष्मी सेमवाल ने कहा कि पार्टी में महिलाओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला हितों बात करने वाली पार्टी ने मंच में जगह नहीं देकर महिलाओं का अपमान किया है।
सीएम को सौंपा मांगों का पुलिंदा
थत्यूड़ (टिहरी)। क्षेत्र के दौरे पर आए सीएम को विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन सौंपे। ग्राम प्रहरी संगठन ने न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा देने और राजस्व विभाग और पुलिस में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति देने की मांग की है। मनरेगा संगठन ने भी समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की है। वहीं, थौलधार से आए लखीराम जोशी, देवचंद पुरसोड़ा, पारसमणि सेमवाल और रामचंद्र खंडूड़ी ने सीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि टिहरी बांध की झील बनने के बाद थौलधार और उत्तरकाशी जिले का दिचली-गमरी क्षेत्र का संपर्क कट गया है। पहले छाम में पुल था, लेकिन टिहरी बांध की झील बनने के बाद वर्ष 2006 से कंडी-बैल्डोगी पुल बनाने की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे दर्जनों लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सीएम से पुल निर्माण जल्द कराने की मांग की। पुल नहीं बनने की स्थिति में लोगों की समस्या को देखते हुए रोप-वे लगाने की मांग की। अतिथि शिक्षक संगठन ने सीएम को ज्ञापन देते हुए सुरक्षित भविष्य की मांग की। उन्होंने बताया कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार स्थायी रोजगार देने पर कोई विचार नहीं कर रही है। झापन देने वालों में जिलाध्यक्ष दुर्गा गुनसोला, नरेश रतूड़ी, खुशीराम नौटियाल, सचिन जोशी आदि शामिल थे। ब्यूरो
उन्होंने कहा कि सरकार गांवों से पलायन रोकने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार ने ग्रामीण विकास पलायन आयोग का गठन भी किया है, जो हर माह सरकार को रिपोर्ट देगी। किसान मेले में सीएम ने घनसाली और थत्यूड़ में 3699 किसानों को कृषि ऋण के चेक वितरित किए।