{"_id":"5a3d3a014f1c1bce6d8b581d","slug":"15139621382-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। अगलाड़ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जेसीबी चालक की मौत हो गई और उसका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
थत्यूड़ थाना पुलिस ने बताया कि जेसीबी चालक अगलाड़ मोटर मार्ग पर पीपलखेत के पास मंदिर के लिए सड़क काट रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी होने पर घायलों को खाई से निकाल कर 108 सेवा से सीएचसी थत्यूड़ पहुंचाया गया, जहां चालक अजयपाल (22) निवासी हिमाचल ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल हेल्पर राजेश (37) पुत्र महेंद्र निवासी जालसी मुदणी जौनपुर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। थाना पुलिस ने बताया कि मृतक चालक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।