{"_id":"5a3d39fc4f1c1b10788b45b9","slug":"15139621334-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसन सेवा से मिलेगा चिकित्सा परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसन सेवा से मिलेगा चिकित्सा परामर्श
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। यहां जिला अस्पताल में शुक्रवार से टेलीमेडिसिन सेवा शुरू हो गई है। जिले के दस स्वास्थ्य केंद्र इस सेवा से सीधे जुड़ गए हैं। इनमें मुखेम, हलेथ, गरवांणगांव, घुत्तू, बूढाकेदार, अखोडी, हुलानाखाल, मतकुडी, सेमंडीधार और कटखेत स्थित स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। अब इन केंद्रों में इलाज को पहुंचने वाले रोगी टेलीमेडिसिन सेवा के जरिये जिला अस्पताल के डाक्टरों से आवश्यक चिकित्सा परामर्श ले सकेंगे।
जिला चिकित्सालय बौराड़ी में जिलाधिकारी सोनिका ने टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करते हुए संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मेसिस्टों को जानकारी दी। कहा कि किसी भी रोगी को दवा देने से पहले रोगी की बीमारी के लक्षण का विवरण जिला चिकित्सालय में बनाए गए टेली सेवा नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध चिकित्सक को दें और उचित परामर्श के बाद ही रोगी को दवा उपलब्ध कराएं। अब 555 नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का संचालन भी जिला चिकित्सालय से करने और इस सेवा में एनएचएम के कर्मचारियों के रोस्टर के अनुसार कार्य करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सीएमओ को दिए हैं। साथ ही कहा है कि जिन केंद्रों में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई है, उन्हें आवश्यक उपकरण प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराएं। बताया कि टेलीमेडिसिन सेवा के कार्यों के सुचारु संचालन को विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा एक-एक आयुर्वेदिक चिकित्सक नियमित रुप से टेलीमेडिसिन सेवा केंद्र में बैठेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरती ढौंडियाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में चिकित्सकों के अभाव में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी, उन क्षेत्रों के लिए टेलीमेडिसिन सेवा कारगर सिद्ध होगी। इस मौके जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी, एसीएमओ डा. मनु जैन, डिप्टी सीएमओ डा. मनोज वर्मा, डा. विनीता, डा. आरपी जोशी, प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे।