फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सेमल्थ में उगाई बागवानी की सीडीओ ने की प्रशंसा

सेमल्थ में उगाई बागवानी की सीडीओ ने की प्रशंसा

Fri, 22 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
सेमल्थ में उगाई बागवानी की सीडीओ ने की प्रशंसा

विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सेमल्थ गांव पहुंचे सीडीओ आशीष भटगाईं ने मनरेगा से बनाए गए बागीचे का निरीक्षण किया। 50 नाली पर उगाई बागवानी देखकर सीडीओ ने ग्रामीणों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती से मुंह मोड़ रहे किसानों को इस तरह वैज्ञानिक तरीके से बागवानी कर अपनी आर्थिकी बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जखन्याली-ढावसौड़-सेमल्थ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
सेमल्थ के ग्रामीणों ने डैंड और कुरालू नामे तोक में तीन-चार साल में मनरेगा के सहयोग से 50 नाली खेती पर आठ लाख रुपये की लागत से सामूहिक रूप से आम, अमरूद, संतरा, नींबू और गलगल का शानदार बागीचा तैयार किया है। बृहस्पतिवार को सड़क से तीन किमी दूर पैदल चलकर बागीचे का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ ने ग्रामीणों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य गांव के लोगों को सेमल्थ के ग्रामीणों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने जुलाई 2014 में आपदा से क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कराने, खेल मैदान के बाहर जाली लगाने का आश्वासन देते हुए कहा कि पीएमजीएसवाई में प्रस्तावित जखन्याली-सेमल्थ सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। सीडीओ ने जीआईसी घंडियालधार का औचक निरीक्षण करते हुए कक्षा कक्ष पर किए जा रहे घटिया निर्माण कार्य पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान पूनम शाह, रामदयाल गौड़, बालकृष्ण गौड़, रोशन लाल, भानू प्रताप नौटियाल, राजेश्वरी देवी, सरला देवी, लक्षमी देवी और कपिल गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed