फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नए साल में मिलेगी जिम और हाईटेक पार्क की सौगात

नए साल में मिलेगी जिम और हाईटेक पार्क की सौगात

Sat, 16 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
नए साल में मिलेगी जिम और हाईटेक पार्क की सौगात
नई टिहरी। वीरान पड़े नगरक्षेत्र के पांच पार्कों की जल्द सूरत बदलने वाली है। पालिका ने नए साल के उपहार के रूप में नगरवासियों को जिम, बच्चों को खेलने को हाईटेक झूलों की सौगात देने वाली है। इन दिनों पालिका ने पार्कों में जिम एवं झूले आदि लगाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही नगर के कई वार्डों में बैठने को कुर्सियां भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं आने वाले निकाय चुनाव से पहले जनता से किए गए वायदों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। अध्यक्ष ने नगरवासियों से वायदा किया था कि पार्कों में जिम, हाईटेक झूले लगाए जाएंगे। पालिका ने नगरक्षेत्र के श्रीदेव सुमन पार्क, सी ब्लाक टाइप-3, मोलधार, आंचल डेयरी और बौराड़ी स्टेडियम में घंटाघर स्थित पार्क को चमकाने का काम शुरू कर दिया है। इन पांचों पार्कों में करीब 12 लाख 50 हजार की लागत से जिम, झूले आदि लगाने का काम जल्द शुरू होने वाला है। जिम, झूले की सामग्री पहुंच चुकी है, जिनका निर्माण नए साल तक पूरा करवाया जाएगा। यदि समय पर पार्कों में जिम और झूले लगाने का कार्य हो जाता है, तो नगरवासियों को मनोरंजन से लेकर सेहत सुधारने को अच्छे अवसर मिलेंगे। साथ ही वर्तमान में नगर के सी ब्लाक टाइप-2, एच, जे, पोस्ट आफिस, कोटी कालोनी और भागीरथीपुरम की आवासीय कालोनियों में 150 कुर्सियां लगाई जा रही है।
विज्ञापन


कोट
नगर के पांच पार्कों में जिम और झूले लगाने का काम शुरू होने वाला है। नए साल के शुरूआत में नगरवासियों को जिम, झूलों की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही वार्डों में भी कुर्सियां लगाने का काम किया जा रहा है। शहर के लोगों के लिए मनोरंजन के साधन विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उमेश चरण गुसाईं, नगर पालिकाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed