{"_id":"5a315a9c4f1c1b76678c136a","slug":"151318404118-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में भी मांस मदिरा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में भी मांस मदिरा बंद
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। क्षेत्र में शादी समारोह में शराब बंदी की मुहिम तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को लालूर पट्टी के ग्राम देवन ने शादी समारोह में कॉकटेल पार्टी और धार्मिक आयोजनों में मांस, मदिरा दोनों को पूरी तरह से प्रतिबंध करने का ऐलान किया।
लोगों ने समाज में फैली शराब जैसी कुरीतियों के दुष्प्रभाव के प्रति आम जन मानस को जागरूक करने के लिए शराब के खिलाफ छेड़ी मुहिम को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। मंगलवार शाम को ग्राम देवन में प्रधान सेवक दास की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नाग देवता के धार्मिक आयोजनों जागड़े (जागरण) और अषाड़ मेले में मांस और मदिरा पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शादी-विवाह में कॉकटेल पार्टी आयोजित न करने का फैसला लिया गया। देर रात तक डीजे न बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। ग्राम पंचायत की बैठक में लिए गए निर्णयों का उल्लंघन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार कर पांच हजार अर्थदंड वसूलने का निर्णय लिया गया।
बैठक में लिए गए निर्णयों का प्रस्ताव लिखित में कोर्ट स्टॉप पर तैयार किया गया है। बैठक में शांति सिंह, राय सिंह, बचन सिंह, सरदार सिंह, इंदर सिंह, गोपाल सिंह, हुकम सिंह, मुन्ना सिंह, भरत सिंह, सिया सिंह, सोहन सिंह, विनोद, प्रेम सिंह, मोहन, दलीप सिंह, प्रदीप, बलवीर सिंह, महिपाल सिंह, भोला सिंह, बॉबी आदि उपस्थित रहे।