{"_id":"5a2acb994f1c1b74698c0a32","slug":"15127542081-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताहभर बाद भी नहीं सुलझा गंगी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताहभर बाद भी नहीं सुलझा गंगी विवाद
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गंगी गांव में शादी समारोह में ढोल बजाने को लेकर उपजा विवाद सप्ताहभर बाद भी नहीं सुलझ पाया है। मामले को सुलझाने के लिए डीएम और एसएसपी भी पहुंचे, लेकिन अनुसूचित जाति पक्ष के लोग लापता राकेश लाल को बरामद करने, सुरक्षा की गारंटी देने और सवर्ण जाति के लोगों को थाने बुलाने के बाद ही गांव जाने की बात पर अड़े रहे। देर शाम तक डीएम और एसएसपी ग्रामीणों के इंतजार में घनसाली में ही डटे रहे।
एक दिसंबर को गंगी गांव में श्रीपति देवी के घर में उसके लड़के की शादी थी। इसमें राकेश लाल ढोल बजाने गया था। बताया जा रहा है कि वह दिन में अपने घर चला गया था। कुछ देर बाद श्रीपति देवी राकेश को बुलाने गई तो उसने आने से मना कर दिया था। वहां से अपने घर लौटी श्रीपति देवी ने राकेश लाल पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीण राकेश के घर पहुंचे तो वह फरार हो गया। श्रीपति देवी के लड़के मान सिंह ने दो दिसंबर को घनसाली थाने पहुंच कर राकेश लाल के खिलाफ मां श्रीपति देवी के साथ मारपीट और छीना-झपटी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।
वहीं, एससी के लोगों ने तीन दिसंबर की रात 10 बजे गांव पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने कहा कि इससे भयभीत तीन परिवार के 30 सदस्य रात को ही गांव छोड़कर चार दिसंबर सुबह नौ बजे घनसाली थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। अनुसूचित जाति के लोगों ने पुलिस पर डराने का आरोप लगाते हुए सवर्ण जाति के 19 लोगों के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तब से अनुसूचित जाति के लोग ब्लॉक में डेरा डाले हुए हैं। सवर्णों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर छह दिसंबर को सीओ हीरा सिंह रौथाण और थानाध्यक्ष मो. अकरम गंगी रवाना हो गए थे। शुक्रवार देर रात पुलिस गांव के प्रधान सहित अन्य लोगों को लेकर घनसाली पहुंचे। इससे पहले शुुक्रवार को डीएम सोनिका और एसएसपी विमला गुंज्याल ने ब्लॉक पहुंचकर उन्हें गांव चलकर सबके समक्ष वार्ता करने की बात कही, लेकिन वह आरोपियों को थाने बुलाने, सुरक्षा की गारंटी देने और राकेश को बरामद करने के बाद ही गांव जाने की बात पर अड़े रहे। डीएम ने कहा कि दूसरे पक्ष को भी वार्ता के लिए बुलाया गया है, उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शुभ रात्रि