फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ईई से समझौते के बाद स्थगित किया आंदोलन

ईई से समझौते के बाद स्थगित किया आंदोलन

Thu, 07 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
ईई से समझौते के बाद स्थगित किया आंदोलन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ताछला-नौर-मलास मोटर मार्ग के निर्माण से उपजी समस्या के निराकरण को आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से ठोस कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि समझौते के अनुरूप मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो फिर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्व बैंक परियोजना की ओर से ताछला-नौर-मलास मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण के कारण काश्तकारों के खेत मलबे से दब गए हैं, जबकि पेयजल लाइन और कई पैदल संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिससे ग्रामीणों ने खेतों का मुआवजा देने और क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों के आंदोलन करने पर बृहस्पतिवार को नौर गांव पहुंची अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रधान जगत सिंह रावत, वाचस्पति रयाल, तहसीलदार रणजीत सिंह चौहान, एई सुधीर कुमार, जेई आशीष राणा, कुलदीप, ज्ञान सिंह रावत, पटवारी एमएल जुयाल, दयाल सिंह रावत, कुंवर सिंह, सिंगरूप सिंह, करण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed