फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सूचना न देने पर वरिष्ठ सहायक पर लगाया 25 हजार का अर्थदंड

सूचना न देने पर वरिष्ठ सहायक पर लगाया 25 हजार का अर्थदंड

Tue, 05 Dec 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
सूचना न देने पर वरिष्ठ सहायक पर लगाया 25 हजार का अर्थदंड
नई टिहरी। सूचना अधिकार के तहत समय पर सूचनाएं उपलब्ध न कराने पर राज्य सूचना आयुक्त ने बाल गंगा तहसील के एक वरिष्ठ सहायक पर 25 हजार अर्थदंड लगाया है। एक माह के अंतर्गत उन्हें राजकोष में अर्थदंड जमा करना होगा।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के अधिवक्ता एके श्रीवास्तव ने 20 अप्रैल 2017 को जिला कार्यालय में लोक सूचना अधिकारी से सात बिंदुओं पर सूचना के लिए आवेदन जमा किया था। उन्होंने लोक सूचना अधिकारी से पूल्ड हाउस और पुनर्वास के आवासीय भवनों के संबंध में सूचना मांगी थी, लेकिन लोक सूचना अधिकारी ने निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई, जिस पर अधिक्ता श्रीवास्तव ने 12 जुलाई को आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग के निर्देश पर लोक सूचना अधिकारी ने 4 अक्तूबर को आयोग में सूचना उपलब्ध कराई। 101 दिन विलंब से सूचना देने पर राज्य सूचना आयुक्त सुरेंद्र सिंह रावत ने कारण पूछा तो वरिष्ठ सहायक अजयपाल सिंह नेगी ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि उक्त अवधि में पूल्ड हाउस के आवासों का सर्वेक्षण कार्य चल रहा था। सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने पर ही सूचना उपलब्ध कराई जा सकती है।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक के स्पष्टीकरण से राज्य सूचना आयुक्त संतुष्ट नहीं हुए। विलंब से सूचना देने पर राज्य सूचना आयुक्त ने वरिष्ठ सहायक नेगी पर 25 हजार अर्थदंड लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त ने बाल गंगा तहसील के तहसीलदार को निर्देशित किया है कि वरिष्ठ सहायक के देयकों से 25 हजार की धनराशि एक माह के अंतर्गत राजकोष में जमा कराए। राजकोष में अर्थदंड जमा करने की सूचना आयोग को लिखित में उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed