फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   अब किसान जलवायु के हिसाब से कर सकेंगे खेती

अब किसान जलवायु के हिसाब से कर सकेंगे खेती

Mon, 13 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अब किसान जलवायु के हिसाब से कर सकेंगे खेती
चंबा (टिहरी)। रानीचौरी परिसर के मौसम विज्ञान ने इस साल के गेहूं और मंडुवा की उपज पर शोध रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय बारानी कृषि अनुसंधान केंद्र हैदराबाद भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही काश्तकारों को फसल की उपज बढ़ाने की नई जानकारियां मिल सकेंगी।
विज्ञापन

मौसम में दिन प्रतिदिन आ रहे परिवर्तन के कारण फसलों में बीमारी, कम उत्पादन की समस्या आम बात हो गई है। ऐसे में किसानों का खेतीबाड़ी से मुंह फेरने से रकबा घटने लगा है। इस समस्या से निपटने के लिए रानीचौरी परिसर का मौसम विज्ञान विभाग शोध कार्य कर रहा है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग ने सबसे अधिक बोई जाने वाली गेहूं और मंडुवे की बुआई की थी। दोनों फसलों के एक ही बीज को तीन अलग-अलग समय पर खेतों में बोया गया। एक फसल सामान्य बुआई से दस दिन पहले, दूसरी सामान्य समय पर और तीसरी फसल इसके दस दिनों बाद बोई गई। इसके बाद वैज्ञानिकों ने इन फसलों पर कीड़ा या अन्य बीमारी की निगरानी की। जल्दी पककर अधिक उत्पादन देने वाली फसल की जांच की गई। अधिक उपज जानने के लिए पौधे के दाने का वजन भी नापा जाएगा। अब दोनों फसलों के उत्पादन का डाटा तैयार कर केंद्रीय बारानी कृषि अनुसंधान हैदराबाद भेज दिया गया है। अब इसके आधार पर ही किसानों को नए फसल चक्र के आधार खेती करने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कोट
जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए गेहूं और मंडुवे पर शोध कार्य तेजी से किया जा रहा है। दोनों फसलों की उपज का डाटा तैयार कर केंद्रीय बारानी कृषि अनुसंधान हैदराबाद को भेज दिया गया है। इसके आधार पर किसानों की उपज बढ़ाने के लिए नई जानकारियां दी जाएंगी। - प्रकाश नेगी, तकनीकी अधिकारी, मौसम विज्ञान विभाग रानीचौरी परिसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed