{"_id":"5a09d1954f1c1b74698bb5bd","slug":"151059301512-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना शुरू
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। गत वर्ष जून में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जच्चा-बच्चे की मौत के बाद परिजनों को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर महिला के पति गजेंद्र सिंह और गांव के लोगों सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
दो जून 2016 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में प्रसव के दौरान कुनेर गांव निवासी गजेंद्र सिंह की पत्नी गुड्डी देवी और बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का आरोप लगाया था। इसके बाद मानवाधिकार आयोग ने स्वास्थ्य महानिदेशक को मृतका के पति को विभाग में चतुर्थ श्रेणी पर नियुक्ति देने का आदेश दिया था, लेकिन एक साल से ज्यादा का समय बीतने पर भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को मृतका के पति गजेंद्र सिंह ने सीएमओ कार्यालय परिसर में नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना देने वालों में बसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कोहली, विजयपाल सिंह, चंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, जसवीर लाल, कुशाल सिंह, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, जय सिंह, उत्तम सिंह और सूरत सिंह शामिल थे।