{"_id":"5a087e404f1c1b3c3d8b6e5a","slug":"151050615015-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को लोगों ने खुद शुरू की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने को लोगों ने खुद शुरू की पहल
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। चंबा-पुरानी टिहरी रोड पर जगह-जगह पसरे अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। रविवार को कई लोगों ने खुद ही चिह्नित अतिक्रमण को तोड़कर अच्छी पहल की है। वहीं लोगों ने लोनिवि से जल्द सड़क और नालियों की मरम्मत की भी मांग की है।
लोनिवि चंबा ने पिछले दिनों चंबा-पुरानी टिहरी रोड पर नालियों को घेरकर अतिक्रमण को लेकर सर्वे कर 72 स्थानों को चिह्नित किया था। तब प्रशासनिक टीम ने चिह्नित स्थानों पर लाल निशान भी लगाए थे। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम की जेसीबी ने 20 स्थानों से अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था। इस पर लोनिवि ने लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार तक की मोहलत दी थी। इस पर रविवार को पुरानी टिहरी रोड पर 10 से अधिक लोगों ने मन मसोस कर अतिक्रमण को खुद ही हटा दिया। देर शाम तक मार्ग पर लोग अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करते रहे। स्थानीय निवासी पूरण सिंह चौहान, विजय सिंह का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी लोग प्रशासन का साथ देने को तैयार हैं। मगर लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी पुरानी टिहरी रोड का जल्द डामरीकरण किया जाना है। इधर, लोनिवि के एई केएस रावत का कहना है कि सोमवार से प्रशासन दोबारा से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। कहा कि मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।