{"_id":"5a087e3e4f1c1bdb538bca67","slug":"151050614814-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार गहरी खाई में समाई, एक की मौत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार गहरी खाई में समाई, एक की मौत पांच घायल
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर रजाखेत से देहरादून बारात से लौट रही एक कार ताछला के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चा सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नरेंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया है।
प्रतापनगर के रजाखेत में शादी में शामिल होने के बाद देहरादून लौट रही एक स्विफ्ट कार रविवार अपराह्न साढ़े तीन बजे चंबा-ऋषिकेश हाइवे पर ताछला के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार अनुज जायसवाल (30) निवासी कंडोली-नंदा की चौकी, प्रेमनगर देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरशद खान (29) पुत्र जाहिद हुसैन निवासी मेहूंवाला देहरादून, दीपिका (28) पुत्री स्व. नत्थन सिंह निवासी कंडोली प्रेमनगर, राधिका (25) पत्नी गुरुप्रीत सिंह प्रेमनगर, मोनिका (28) पत्नी अनुज जायसवाल कंडोली प्रेमनगर और श्रेष्ठ (03) पुत्र अनुज जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया।