{"_id":"5a087e2a4f1c1bd8538bc9de","slug":"151050612813-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबगांव बाजार में झूलते विद्युत तार बने है खतरे का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबगांव बाजार में झूलते विद्युत तार बने है खतरे का सबब
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। स्थानीय बाजार लंबगांव में झूलते विद्युत तार हादसे को न्योता दे रहे है। भारतीय स्टेट बैंक के समीप झूलते तार और खंभा खतरे का सबब बना हुआ है। सड़क मार्ग से गुजरने वाले बड़े वाहनों पर झूलते बिजली के तार बार-बार टच हो रहे हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। व्यापारियों की शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम झूलते तारों को ठीक करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है, जिससे लोगों में ऊर्जा निगम के प्रति भारी आक्रोश है।
एसबीआई के समीप पिछले कई दिन से 220 बोल्टेज के विद्युत तार झूल रहे हैं, जो हादसे का कारण बना हुआ है। सड़क मार्ग से गुजर रहे बड़े वाहनों पर तार टच होने से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। व्यापारी त्रिलोक सिंह बिष्ट, सोबत सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, चंद्रवीर सिंह, प्रकाश सिंह, पप्पू रमोला का कहना है कि झूलते तारों और विद्युत पोल हटाने के लिए उन्होंने ऊर्जा निगम को शिकायती पत्र भी सौंपा है, लेकिन विभागीय अधिकारी देखते हुए भी अनजान बने हैं। यदि जल्द ही झूलते तारों को ठीक नहीं किया, तो व्यापारी आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। जेई एलपी नौटियाल ने कहा कि लाइन के तार पर करंट नहीं है। लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही तार को हटा दिया जाएगा।