{"_id":"59f8af124f1c1b6a678b89bf","slug":"150947005613-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनगर बहेडी में अब नहीं होगी कॉकटेल पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गनगर बहेडी में अब नहीं होगी कॉकटेल पार्टी
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। शराब बंदी और नशा मुक्ति को लेकर उत्तराखंड जन विकास परिषद की पहल पर मंगलवार को ग्राम पंचायत गनगर बहेडी गांव में बैठक की गई। बैठक में ग्राम पंचायत के लोगों ने सामूहिक रूप से गांव में शराबबंदी करने का संकल्प लिया। गांव में आयोजित वाले शादी-विवाह और धार्मिक उत्सवों में अब मेहमानों को शराब न परोसने का निर्णय लिया गया। शादी-विवाह में कॉकटेल पार्टी का बहिष्कार करने पर सहमति बनाई गई।
उत्तराखंड जन विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोगों ने कहा कि नशे के कारण ही गांव में लड़ाई-झगड़े बढ़ रहे हैं। सभी का आपस में भाईचारा बना रहे इसके लिए ग्राम पंचायत के अंतर्गत पूर्ण रूप से शराब और नशा बंदी करने का संकल्प लिया गया। बैठक में धर्म सिंह बिष्ट, केदार सिंह रौतेला, मोहन, केशर सिंह, विशेश्वर प्रसाद जोशी, इंद्रमणि, सुंदरी देवी, देवेश्वरी, परमेश्वरी, कमलेश्वर प्रसाद, बचन सिंह, विष्णु जोशी, बालकराम आदि उपस्थित रहे।