{"_id":"59f6039b4f1c1bcd538b9ecc","slug":"15092950865-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में तालाबंदी को लेकर पुलिस और आशाओं में हुई भिडंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में तालाबंदी को लेकर पुलिस और आशाओं में हुई भिडंत
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थत्यूड़ (टिहरी)। मानदेय वृद्धि और बोनस की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनोल्टी में तालाबंदी करने वाली आशा कार्यकत्रियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। तालाबंदी कर आशाएं मीजिल्स-रूबैला वैक्सीन का वितरण नहीं होने दे रही थी। लाठी-डंडे फटकार पुलिस ने आशाओं को खदेड़कर थत्यूड़ अस्पताल का ताला तोड़कर स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का वितरण करवाया। तब जाकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनोल्टी में बीते दिन आशाओं ने तालाबंदी कर दी थी। आशाएं मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। थत्यूड़ अस्पताल से रविवार को मीजिल्स-रूबैला टीकाकरण अभियान के लिए वैक्सीन का वितरण होना था, लेकिन आशाओं के तालाबंदी के कारण दोपहर 12 बजे तक वैक्सीन का वितरण नहीं हो पाया। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर थत्यूड़ थानाध्यक्ष मनोहर लाल जखमोला और ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार अस्पताल परिसर पहुंचे। उन्होंने आशाओं को तालाबंदी खोलने के लिए कई बार मनाया, लेकिन वे नहीं मानी। ताला तोड़ने को लेकर पुलिस और आशाओं के बीच जमकर झड़प हुई। आशाओं ने कई बार वैक्सीन वाहन रोकने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़कर किसी तरह वैक्सीन का वितरण करवाया। इस मौके पर आशा संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष नीलम नौटियाल, सुधा पंवार, कांता लेखवार, चंद्रकला देवी, अनीता भंडारी, रीना रावत, कुसुम लेखवार, सरिता रावत, ममता सेमवाल, साधना पंवार, मंजु आदि शामिल रहे।