फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नगर की आंतरिक सड़कों का शुरू हुआ पैचिंग वर्क

नगर की आंतरिक सड़कों का शुरू हुआ पैचिंग वर्क

Sun, 29 Oct 2017 10:10 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
नगर की आंतरिक सड़कों का शुरू हुआ पैचिंग वर्क
नई टिहरी। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल बनी नगरक्षेत्र की आंतरिक सड़कों की पैचिंग एवं गड्ढे भरने का काम आखिरकार लोनिवि ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर की आंतरिक सड़क कलेक्ट्रेट से कान्वेंट स्कूल होते हुए हनुमान चौक, जिला सहकारी बैंक से बीएसएनएल, जिला अस्पताल, 5 ए, 9 सी, फल संरक्षण मार्ग समेत आधा दर्जन सड़कों पर लंबे समय से डामरीकरण न होने से बड़े-बड़े गड्ढे बने थे, जिससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही थी। जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर वर्तमान में लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी ने सड़क पैचिंग एवं गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि पूर्व सरकार ने कुछ धनराशि सड़कों के हॉटमिक्स डामरीकरण को दी थी, जिससे अधिकांश सड़कों का हॉटमिक्स डामरीकरण किया जा चुका है। लेकिन बजट खत्म होने के कारण कुछ सड़कें छूट गई थी। बताया कि सरकार से बजट की मांग की जा रहा है पर अभी तक बजट नहीं मिल पाया है। ऐसे में पैचिंग वर्क के सिखाए कोई भी विकल्प नहीं है। लोनिवि के ईई केएस नेगी ने कहा कि आंतरिक सड़कें जहां-जहां खराब हो चुकी है, वहां पर गड्ढे भरान एवं पैचिंग किया जा रहा है। बजट मिलने पर हॉटमिक्स डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed