{"_id":"59f4baba4f1c1bd1538b9943","slug":"150921089215-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएमआईटी ऋषिकेश के नाम रहा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएमआईटी ऋषिकेश के नाम रहा खिताब
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब ओएमआईटी ऋषिकेश के नाम रहा। जबकि पीजी कॉलेज कोटद्वार उप विजेता रही। विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अब नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। नार्थ जोन की प्रतियोगिता आठ नवंबर से सौलन हिमाचल में होगा।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला सेमीफाइनल मैच ओएमआईटी ऋषिकेश और पीजी कॉलेज डोईवाला के बीच खेला गया, जिसमें ओएमआईटी ऋषिकेश की टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच डीएवी कॉलेज देहरादून और पीजी कॉलेज कोटद्वार के बीच खेला गया, जिसमें पीजी कॉलेज कोटद्वार ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच ओएमआईटी ऋषिकेश और पीजी कॉलेज कोटद्वार के बीच खेला गया। इसमें ओएमआईटी की टीम ने कोटद्वार महाविद्यालय को 25-23, 25-24, 24-25 और 15-12 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो.आरसी रमोला ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को शिल्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके विवि क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डा. अरुण पंत, क्रीड़ा विभागध्यक्ष डा. आरबी गोदियाल, शिव रतन सिंह रावत, डा. आलोक कुमार, डा. केसी पेटवाल, डा. अर्चना शाह, हंसराज बिष्ट, राकेश कोठारी, रमेश रतूड़ी, छात्र संघ अध्यक्ष सुशील रावत, बृजेश खाती, विवि प्रतिनिधि हिमांशु रावत, संदीप नेगी, प्रदीप सजवाण, पवनेश कुमार, अक्षत बिजल्वाण, डा. सुमन गुसांई, डा. पित्रेश भट्ट, डा. केके बंगवाल, मनोज नेगी, मेहरबान कैंतुरा आदि मौजूद रहे।