फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   वीडीओ ने समस्याओं का निराकरण न होने पर जताया रोष

वीडीओ ने समस्याओं का निराकरण न होने पर जताया रोष

Sun, 22 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
वीडीओ ने समस्याओं का निराकरण न होने पर जताया रोष
नई टिहरी। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक में लंबित समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि जिले में मनरेगा के भुगतान को लेकर अलग-अलग मानक है। उन्होंने समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वीडीओ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, मनरेगा की तर्ज पर विधायक निधि, सांसद निधि एवं क्षेत्र पंचायत निधि के कार्यों का ऑनलाइन भुगतान करने, पंचायती राज विभाग का ग्राम्य विकास में विलय नहीं करने, जिले में मनरेगा के कार्यों में सभी ब्लाकों में एक रूपता लाने समेत अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार पंचायत राज विभाग का विलय करने की तैयारी में हैं, जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव वीरु शाह, डीपी चमोली, विनय बहुगुणा, अमन बिष्ट, जितेंद्र शाह, दिनेश कुमार, मकान पठोई, धनेश पालीवाल, विनोद बिष्ट, शंकर पंवार, अरविंद गोस्वामी, अजयपाल महर, मोहन रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed