{"_id":"59d277734f1c1b65548b5578","slug":"150696541315-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में सीता-हनुमान मिलन का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में सीता-हनुमान मिलन का हुआ मंचन
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। नवयुवक अभिनय श्रीराम कृष्ण लीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में सीता हनुमान मिलन और लंका दहन का मंचन किया गया।
बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित रामलीला की नवें रात का शुभारंभ विधायक धन सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। रामलीला में अशोक वाटिका में उदास बैठी माता सीता को मिलने हनुमान पहुंचे। उन्होंने माता को श्रीराम की अंगूठी भेंट कर वाटिका तहस-नहस की। रावण सेना ने हनुमान की पूंछ पर आग लगा दी, जिससे गुस्साए हनुमान ने भी पूरी लंका को आग से जला दिया। इसके बाद मेघनाद और अंगद के बीच शानदार संवाद हुआ, जबकि श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई करने के लिए रामेश्वर पुल बनाने के लिए अपने पुरोहित रावण से पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर जाखणीधार की ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, रामलीला के निर्देशक अनुराग पंत, समिति के अध्यक्ष गिरीश घिल्डियाल, सच्चिदानंद पांडेय, देशभूषण जोशी, राकेश राणा, सतीश थपलियाल, परमेश्वरी जोशी, शांति पंत, सुनील बधानी, नूपुर पांडेय आदि मौजूद थे।