फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मंदिर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक उपवास जारी

मंदिर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक उपवास जारी

Mon, 02 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
मंदिर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक उपवास जारी
चंबा। ऋषिकेश-धरासू हाईवे किनारे बेमुंडा में स्थित पित्रेश्वर महादेव मंदिर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग सोमवार को 12वें दिन भी क्रमिक उपवास पर डटे रहे। एक सप्ताह में मंदिर पुनर्निर्माण न होने पर क्षेत्र के लोगों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नौर, बस्वी, ताछला, बेमर, उत्खंडा, पिपलेथ, चौंपा, जाजल और खाड़ी आदि गांवों के ग्रामीण बेमुंडा में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर 21 सितंबर से आंदोलनरत हैं। वे प्रतिदिन मंदिर परिसर में क्रमिक उपवास पर बैठे रहे हैं। सोमवार को क्रमिक उपवास पर भगवान सिंह रावत, विशन सिंह धमांदा और डुग्गा देवी बैठी रही। इस मौके पर मंदिर पुनर्निर्माण समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, विमला देवी, पुष्पा देवी, यशपाल सिंह चौहान, जोत सिंह भंडारी, कुंवर सिंह नेगी व दयाल सिंह भंडारी धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed