{"_id":"59b2c8524f1c1beb7f8b5158","slug":"1504888932210-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 सितंबर को टिहरी में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 सितंबर को टिहरी में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनेंगे सीएम
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय नेगी और टिहरी विधायक धन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 10 सितंबर को जिला मुख्यालय पर जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनेंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होकर अधिकारियों की बैठक लेंगे। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में जिलाध्यक्ष नेगी ने बताया कि सीएम करीब साढ़े दस बजे नई टिहरी पहुंचेंगे और विकास भवन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में टिहरी विधानसभा की समस्याओं के लिए जनता दरबार लगाएंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में समस्याएं सुनकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, गोपीराम चमोली, शीशराम थपलियाल, रतन सिंह पंवार, सुंदर सिंह रावत, सोनू सजवाण, हरि पुंडीर मौजूद थे।