फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एचएम में प्लेसमेंट की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के हो प्रयास:नेगी

एचएम में प्लेसमेंट की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के हो प्रयास:नेगी

Fri, 08 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
एचएम में प्लेसमेंट की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के हो प्रयास:नेगी

विज्ञापन
नई टिहरी। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्रों ने देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध किया। कॉलेज प्रबंधन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश कर भविष्य की रणनीतियों की भी जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान की पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
शुक्रवार को विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि छात्रों को उच्च गुणवत्तापरक प्रशिक्षण देकर प्लेसमेंट की सुविधा देना प्राथमिकता में होना चाहिए। कहा कि एचएम में कार्यरत कुछ कर्मी राजनीतिक दबाव में सरकारी पत्रों को सोशल साइट पर लिंक कर अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। उन्होंने निदेशक को ऐसे कर्मचारियों की पहचान कर संस्थान से बाहर निकालकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटर्गाइं ने कहा कि जिले में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं। इंस्टीट्यूट के निदेशक डा. यशपाल ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जल्द ही ताज ग्रुप से प्लेसमेंट के लिए एमओयू होने वाला है। उन्होंने संस्थान के विकास के लिए विधायक से सहयोग मांगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट, सभासद कुसुम चौहान, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, प्रदीप नेगी, अभिषेक चौहान, जसवंत जयाड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


रात में हटाया पूर्व मंत्री का शिलापट्ट
नई टिहरी। एचएम संस्थान में लगे पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै के लोकार्पण का शिलापट्ट स्थापना दिवस के एक दिन पहले रात को हटाने पर संस्थान की भूमिका का सवाल खड़े हो रहे हैं। शिलापट्ट हटाने को राजनीतिक दबाव से देखा जा रहा है। पूर्व पर्यटन मंत्री रहते हुए धनै ने नगर में एचएम की स्थापना करवाई थी। शुरुआती दौर में हिल्ट्रान के भवन पर संस्थान संचालित हुआ था, लेकिन एचएम भवन की दो मंजिल तैयार होने पर 2016 में अपने भवन में शिफ्ट किया गया था। हालांकि, अभी भी भवन निर्माण कार्य चल रहा है। शिलापट्ट हटाने को पूर्व मंत्री धनै ने गलत राजनीति परंपरा बताया। संस्थान के निदेशक डा. यशपाल नेगी ने कहा कि शासन के निर्देश पर शिलापट्ट को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed