{"_id":"5995c74f4f1c1b2a518b45f8","slug":"15029881281-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी लंबगांव का सीएससी चौंड में होगा विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी लंबगांव का सीएससी चौंड में होगा विलय
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। क्षेत्र पंचायत प्रतापनगर की बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। सदस्यों ने विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और शिक्षकों के समय पर स्कूल न पहुंचने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में विलय करने पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में अब सिर्फ शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण का कार्य ही होगा।
ब्लॉक प्रमुख रेशमा बगियाल की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश बिष्ट ने गौरा देवी कन्या धन योजनाओं का लाभ छात्राओं को न मिलने का मुद्दा उठाया। कहा आय प्रमाण पत्र की बाध्यता के कारण छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सदस्यों ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की ओर से पिछले चार-पांच माह से विधवा, विकलांग और वृद्धों को पेंशन नहीं मिल पाई। जिस पर समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया ने बताया कि जिन लोगों ने अपने बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं किए हैं। उन्हें पेंशन नहीं मिल पाई है अन्य सभी लोगों के खाते में पेंशन जमा हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की डा. मोनिका ने सदन के सदस्यों से लंबगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में विलय करने की अनुमति मांगी। जिस पर सदन के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की। प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट ने प्राथमिक विद्यालय बिजपुर में शिक्षक तैनाती की मांग उठाई। जिस पर उप खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मठूडा ने कहा कि प्रतापनगर ब्लॉक में 12 नए प्राथमिक शिक्षकों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
पंचायत सदस्यों ने सेम मुखेम मोटर मार्ग पर हुए डामरीकरण की जांच की मांग उठाई। कहा पांच माह पूर्व सड़क पर हॉटमिक्स कार्य हुआ था, जो उखड़ने लग गया है। बैठक में सीडीओ आशीष भटगाईं, खंड विकास अधिकारी कीर्ति सिंह पंवार, प्रधान नत्थी देवी रांगड़, अवतार सिंह पंवार, दर्शन सिंह, प्रताप सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनपाल पंवार, दिनेश बिष्ट, राजवीर कंडियाल, प्रकाश रतूड़ी, त्रिलोक सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।