फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   डायरिया प्रभावित गांवों में अब भी लोगों की स्थिति सामान्य नहीं

डायरिया प्रभावित गांवों में अब भी लोगों की स्थिति सामान्य नहीं

Sun, 30 Jul 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
डायरिया प्रभावित गांवों में अब भी लोगों की स्थिति सामान्य नहीं
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के डायरिया प्रभावित हलेथ, कोर्दी, गैरीराजपूतो की और क्याकी गांव में एक सप्ताह बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची डॉक्टरों की टीम ने नौ लोगों को उल्टी-दस्त से पीड़ित पाया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जब तक क्षेत्र के सभी लोगों की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक डाक्टर गांवों में सेवाएं देते रहेंगे।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से प्रतापनगर क्षेत्र के हलेथ, कोर्दी, गैरीराजपूतो की और क्याकी गांव में डायरिया का प्रकोप चल रहा है। अलग-अलग गांवों में उल्टी-दस्त से दर्जनों लोग पीड़ित चल रहे हैं। समय पर उपचार न मिलने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को डिप्टी सीएमओ डा. श्याम विजय के नेतृत्व में 10 डॉक्टरों की टीम क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करनी पहुंची। टीम में डा. एमपी भट्ट, डा. मोनिका राणा, डा. अनुभव कुड़ियाल, डा. पवन, डा. सुभाष, डा. अश्वनी, डा. धर्मावंती, डा. प्रियंका और डा. प्रतिक्षा ने घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. श्याम विजय ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब लोगों के स्वास्थ्य में सुधार है। इधर, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भी रविवार को डायरिया प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना। कहा जिन परिवारों के शौचालय नहीं बने हैं, उनके लिए सरकार को जल्द ही शौचालय की सुविधा मुहैया करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed